फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Damping after 18 years

18 साल बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण

Sat, 22 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sat, 22 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Damping after 18 years
इस हालत में है थल-लेजम सड़क - फोटो : अमर उजाला

थल से लेजम तक 1999 में बनी चार किलोमीटर सड़क पर लोक निर्माण विभाग अब तक डामरीकरण नहीं कर पाया है। सड़क के किनारे नालियां नहीं बनी हैं। बारिश के समय सड़क कीचड़ से भर जाती है। उसमें पैदल चलना भी कठिन होता है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक नारायण राम लोनिवि के अफसरों की टीम के साथ क्षेत्र के भ्रमण पर गए थे। तब उन्होंने घोषणा की थी कि एक माह के भीतर सड़क पर डामर हो जाएगा, लेकिन चार माह बीतने को हैं, अब तक डामर बिछाने की कोई तैयारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


इस सड़क से गोल, लेजम, चामी, भनारकोट, खितोली, आमथल, दड़मोली, अधौली, गडेरा आदि गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। कई बार सड़क को पक्का करने की मांग को लेकर आंदोलन हो चुके हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब बारिश के सीजन में यह सड़क मलबे से पट जाएगी और चार महीने तक आवाजाही बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


निर्माण की उच्चस्तरीय जांच जरूरी
स्थानीय निवासी बसंत लोहनी का कहना है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की जानी जरूरी है। तभी यह पता चलेगा कि सड़क पर वास्तव में कितनी राशि खर्च हुई है और उससे कितने काम किए जाने थे। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि भी इस सड़क के मामले में लोगों को गुमराह करते आए हैं। अब जनता जांच की मांग को लेकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क को लेकर सामूहिक धरना देंगे
सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश पुनेठा का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए लोगों को लंबा आंदोलन करना पड़ा था। सड़क तो बनी, लेकिन उसका निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर डामर बिछाने, नालियों का निर्माण करने के लिए अब विभाग पर दबाव बनाया जाएगा। यदि इस मामले में जल्दी कार्रवाई नहीं की गई तो फिर सभी गांवों के लोग धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed