फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Damage By Disaster in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने बरपाया कहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Damage By Disaster in Pithauragarh
मूनाकोट ब्लाक के सेल सल्ला में तेज अंधड़ के कारण उड़ी घर की छत। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। अंधड़ के कारण नेपाल सीमा से लगे मूनाकोट ब्लॉक के सल्ला गांव में एक मकान की छत उड़ गई। मकान की छत उड़ने के कारण घर में रखा सारा सामान खराब हो गया है। इधर क्वारबन में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश के कारण भूमिया मंदिर को नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद पिथौरागढ़ नगरीय हिस्से में नालियों के बंद होने से गंदे नाले सड़क में आने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के सल्ला गांव में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश के कारण लछमन सिंह के घर की छत उड़ गई। इस कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उनके घर में बारिश का पानी भर गया है। इससे घर में रखा गेहूं, लत्ता कपड़ा टीवी अन्य जरूरी सामान आधी तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है। मूनाकोट ब्लाक ग्राम पंचायत क्वारबन में भारी बारिश और तूफान से गांव में भारी नुकसान हुआ है। प्राचीन मंदिर भूमिया मंदिर ध्वस्त हो गया है। अंधड़ के कारण केले के सारे पेड़ गिर गए हैं। इससे केले की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह महर का कहना है कि तेज अंधड़ और बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़ नगर में नालियों के बंद होने से गंदगी और मलबा सड़क में बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा लोगों ने शीघ्र बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कई स्थानों पर किसानों ने जुताई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि अगर एक दो बार अच्छी बारिश हो गई तो वह खेतों की बुआई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हुई बारिश का विवरण
स्थान बारिश मिमी में
पिथौरागढ़- 11.00
धारचूला-7.00
बेड़ीनाग-2.00
मुनस्यारी-2.00
डीडीहाट-1.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed