{"_id":"5f3ac3b88ebc3e3cc77e4347","slug":"daeth-in-dharchula-pithoragarh-news-hld3936561152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: 25 मई को धौलीगंगा नदी में बहे दो युवकों में से एक युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: 25 मई को धौलीगंगा नदी में बहे दो युवकों में से एक युवक का शव मिला
Tue, 18 Aug 2020 01:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 25 मई को तल्ला दारामा घाटी के बोंगलिंग गांव में धौलीगंगा नदी में बने चलगम पुल के साथ बहे युवकों में से एक युवक का शव बरामद हो गया है। पुलिस और एसडीआरएफ दोनों युवकों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
16 अगस्त को खेत गांव में नदी किनारे घास काट रही महिलाओं को एक युवक का शव दिखाई दिया। महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
एसडीआरएफ और पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त सोबला निवासी मान बहादुर उम्र 24 नाम से हुई है। दूसरे लापता 28 वर्षीय युवक भीम सिंह सुवा निवासी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है। लापता दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन