फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   daarama ghaatee ke das gaanvon par is baar bhaaree padee barphabaaree

दारमा घाटी के दस गांवों पर इस बार भारी पड़ी बर्फबारी

Mon, 22 Apr 2019 11:24 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 22 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
daarama ghaatee ke das gaanvon par is baar bhaaree padee barphabaaree
दारमा घाटी की सड़क के निरीक्षण के लिए गई अधिकारियों की टीम। - फोटो : पिथौरागढ़
इस बार बर्फबारी ने  दारमा घाटी के 10 गांवों को खासा नुकसान पहुंचाया है। अब मई माह में उच्च हिमालय की ओर रुख करने वाले इन दस गांवों के लोगों का सामना 57 क्षतिग्रस्त मकानों, दो ढह गए स्कूलों,  क्षतिग्रस्त मंदिर और टूटी फूटी सोलर लाइटों से होगा। गांव वालाें के आग्रह पर सीमा सुरक्षा बल ने सर्वे किया तो यह तस्वीर खुलकर सामने आई।
विज्ञापन


दारमा घाटी के 14 गांवों के लोग हर साल माइग्रेशन करते हैं। मई में दारमा जाने के बाद सितंबर में वापस धारचूला लौट आते हैं। इस वर्ष उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है। पांच से छह फीट तक हिमपात होने से ग्रामीण अपने भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। भालुओं ने भी कई मकानों को क्षति पहुंचाई थी। सेला गांव में भालू द्वारा नुकसान पहुंचाने की सूचना के बाद दीलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन सेलाल और महासचिव जगत सिंह दताल ने दारमा घाटी में तैनात 36वीं वाहिनी आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निंबाडिया से गांवों में जवानों को भेजकर नुकसान का जायजा लेने की गुहार लगाई थी। डीआईजी के निर्देश अनुसार आईटीबीपी के जवानों ने विषम परिस्थितियों में भी जाकर उच्च हिमालयी के 10 गांवों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बर्फबारी से इन गांवों में हुआ है नुकसान
सीपू गांव में आठ मकान, एक स्कूल और चार सोलर लाइट, मार्छा में एक मकान, एक स्कूल और पांच सोलर लाइट, तीदांग में तीन मकान, ढाकर में आठ मकान और एक सोलर लाइट, गो में छह मकान, एक मंदिर और दो सोलर लाइट, बोन में दो मकान को क्षति पहुंची है जबकि एक लकड़ी का पुल बह गया। इस पुल के बहने से फिलम और बोन गांवों की आवाजाही में असर पड़ेगा। फिलम में चार मकान, सोन में चार मकान और दो सोलर लाइट, दांतू में 10 मकान और एक रैन सेल्टर, दुग्तू में 11 मकान, एक मंदिर को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed