फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kumaoni songs take center stage at the Regdu Dussehra Festival

Pithoragarh News: रेगडू दशहरा महोत्सव में कुमाऊंनी गीतों की धूम

Sun, 18 Oct 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 18 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kumaoni songs take center stage at the Regdu Dussehra Festival
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के रेगडू में चार दिवसीय दशहरा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में जय गोलज्यू कला मंच चंपावत के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष दरवान सिंह मेहता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मोहन सिंह ढेक ने इसका उद्घाटन किया। ढेक ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। दलनायक सुरेश राजन के नेतृत्व में जय गोलज्यू कला मंच के कलाकारों ने गणेश वंदना से शुरुआत की। उन्होंने दिन धारी आगे है गिछ दोपहरी मधुली... और आब मेरी इजू मैके याद आई गै... जैसे लोकप्रिय कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किए। भजन मंडलियों ने माता रानी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। विशिष्ट अतिथि राजशेखर जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। संचालन सुरेश सिंह मेहता ने किया। यहां चंद्रशेखर जोशी, राकेश अधिकारी, महेंद्र सिंह मेहता, वीरेंद्र सिंह मेहता, कृष्ण मोहन, कन्हैया लाल, गणेश मेहता, निर्मल सिंह मेहता, सचिन मेहता, आयुष जोशी, प्रकाश सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed