{"_id":"6473869b10aca651c703eb58","slug":"cycle-tour-for-adi-kailash-reached-dharchula-pithoragarh-news-c-8-1-153633-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश के लिए निकली साइकिल यात्रा पहुंची धारचूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश के लिए निकली साइकिल यात्रा पहुंची धारचूला
Sun, 28 May 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 May 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
धारचूला से आदि कैलाश के लिए रवाना होता साइकिल दल। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ से आदि कैलाश तक 8 कुमाऊं पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में साइकिल एक्सपीडिशन यात्रा आदि कैलाश के लिए रवाना हो गई है।
रविवार को धारचूला मुख्यालय से लेफ्टिनेंट शिव बहादुर थापा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल को रवाना किया गया। 26 मई को पिथौरागढ़ से निकला दल 280 किमी की आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा करेगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देकर सीमा से पलायन को रोकना, युवाओं को एडवेंचर के माध्यम से सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संतुलन का संदेश देना है।
यात्रा चरमा, धारचूला, पांगला, बुदि, गुंजी, कालापानी, कुटी होते हुए आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर पूरी होगी। इस दौरान सूबेदार दीप चंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद