{"_id":"5a5100104f1c1b0a788b7032","slug":"customers-performed-in-front-of-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों ने बैंक के सामने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों ने बैंक के सामने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
देवलथल में स्टेट बैंक के बाहर प्रदर्शन करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की देवलथल शाखा में स्टाफ की कमी के कारण ग्राहकों का काम समय पर नहीं हो पा रहा है, इससे आक्रोशित ग्राहकों ने शनिवार को बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन किया और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की मांग की। बैंक में इस समय एक प्रबंधक और एक लिपिक कार्यरत हैं, जबकि बैंक के खाताधारकों और पेंशनरों की संख्या हजारों में है। स्टाफ कम होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और कभी-कभी तो लोगों को निराश लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
बैंक के प्रबंधक शेर सिंह ने कहा कि स्टाफ की तैनाती के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को लिख दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि स्टाफ की कमी से काम पर असर पड़ रहा है। बैंक में तीन कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। सामाजिक कार्यकर्ता युवराज सामंत के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंक में स्टाफ की कमी होना आश्चर्य की बात है। इस इलाके के सभी लोग स्टेट बैंक पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बैंक में स्टाफ की तैनाती नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में श्याम सिंह सामंत, अंकित बसेड़ा, दीपक गिरी, नवीन भट्ट, जसोदा देवी, किरन, शंकर सिंह सामंत आदि शामिल थे। यह सभी लोग बैंक में काम के लिए आए थे।
विज्ञापन