{"_id":"6845beb8a820a0e8b60f62ee","slug":"cultural-programs-were-a-hit-in-kitab-kautik-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-128840-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किताब कौतिक में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किताब कौतिक में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Sun, 08 Jun 2025 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में आयोजित किताब कौतिक में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे । सं
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रामलीला मैदान में आयोजित किताब कौतिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पद्मश्री माधुरी वर्थवाल की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। ग्लोरियल इंटर कॉलेज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तीन दिवसीय किताब कौतिक में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
किताब कौतिक में कवि सम्मेलन भी किया गया। युवा कवियों ने पहाड़ से हो रहे पलायन, नशे की गिरफ्त में युवा जैसे विषयों पर कविताएं सुनाईं। किताब कौतिक में पहुंची पायर फिल्म के कलाकार पदम सिंह और हीरा देवी ने अपने फिल्म की यादों को ताजा किया। एनसीसी में गोल्ड मेडल प्राप्त स्वर्णिका राठौर ने भी जीजीआईसी के एनसीसी कैडेट्स के साथ अपने अनुभव साझा किए।
नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने किताब कौतिक के आयोजन को यहां के बच्चों के लिए काफी मददगार बताया। कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी पैराग्लाइडिंग का सफल परीक्षण किताब कौतिक को याद रखेगा। इस मौके पर क्विज, ऐपण और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका डीडीहाट और यूथ सोसाइटी के सदस्यों ने योगदान दिया।