फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cultural programs boast at the Jouljibi fair,

हिट कमू न्है जानू मिलम जोहार...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs boast at the Jouljibi fair,
जौलजीबी में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं रं समुदाय की महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। मेले के पहले दिन रात्रि को स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समा बांध दिया। दर्शक देर रात तक कुमाऊंनी गीतों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम राबाइंका धारचूला, विवेकानंद विद्या मंदिर और राइंका जौलजीबी के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी गीतों में सुंदर प्रस्तुति दी। बच्चों ने ‘हिट कमू न्है जानू मिलम जोहार’, ‘चल रूपा बुरुंशी का फूल बनी जांनू’, ‘लाल कुर्ती चुनरी यो तेरी काली’ आदि गीतों पर जमकर धमाल मचाया। धारचूला के रं समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शानदार नृत्य पेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह स्वच्छ भारत निर्मल भारत के लिए मैत्री दौड़ का आयोजन किया गया। अपराह्न बाद राइंका धारचूला, रं कमेटी, गायत्री विद्या मंदिर और राइंका बगड़ीहाट के बच्चों ने नृत्य, नाटकों की मनमोहक प्रस्तुति दी। मेले के दूसरे दिन बगड़ीहाट, अस्कोट, डीडीहाट, गर्खा, भागीचौरा, थल, मुनस्यारी, बरम, मदकोट, बंगापानी के साथ ही मित्र राष्ट्र नेपाल से काफी संख्या में मेलार्थी उमड़े। शनिवार से मेले में तेजी आएगी। संचालन लक्ष्मण सिंह, करन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहां एसडीएम धारचूला अनिल कुमार शुक्ला, सीओ विमल आचार्य, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, गिरीश अवस्थी, शकुंतला दताल, लीला बनग्याल, रुकुम सिंह बिष्ट, दौलत पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तिब्बती कंबल और जैकेट की मांग अधिक
धारचूला। काली-गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले में तिब्बती उच्च गुणवत्ता के कंबल, पंखी, जैैकेट, ऊनी स्वेटर, साबर के जूते, दन-कालीन, चुटका, चुरु गाय की पूंछ उच्च हिमालयी क्षेत्र की जड़ी-बूटियां, राजमा आदि की खूब बिक्री हो रही है। मेले में उमड़ रही भीड़ से बाहर से आए व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। मेले में अराजक तत्वों से निपटने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

---
विधिक जागरूकता शिविर कल
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 17 नवंबर को जौलजीबी के मेले में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि सुबह 11 बजे से लगने वाले शिविर में विधिक जानकारी के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। चिकित्सा विभाग दिव्यांग शिविर लगाएगा। मनोवैज्ञानिक काउंसलर मानसिक दिव्यांगों को चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed