फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   cross country Of SSj University In Munsyari

क्रॉस कंट्री में पिथौरागढ़ की प्रियंका और बालक वर्ग में रानीखेत के राहुल ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
cross country Of SSj University In Munsyari
क्रासकंट्री में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डॉ. आरएस टोलिया राजकीय महाविद्यालय बनने के 20 वर्षों में पहली बार एसएस जीना विवि की अंतर महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री हुई।
विज्ञापन

महिला वर्ग में पिथौरागढ़ की प्रियंका तो पुरुष वर्ग में रानीखेत के राहुल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में पर्वतीय जिलों के साथ राज्य के सभी 13 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
बृहस्पतिवार को भारतीय क्रिकेटर श्वेता वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महिला वर्ग में पिथौरागढ़ की कंचन रावल द्वितीय और मनीषा भंडारी तृतीय आईं।
विज्ञापन

बालक वर्ग में अल्मोड़ा के चंदन सिंह ने द्वितीय और कुलदीप बिष्ट तृतीय आए। विजेता खिलाड़ियों धारचूला के विधायक हरीश धामी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
इस दौरान मशहूर महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा, कुलपति प्रो. एनएस भंडारी, ओएसडी डॉ. डीएस बिष्ट, क्रॉस कंट्री के लिए हाईलेंडर स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर संजय सिंह एवं भारतीय रेलवे बैडमिंटन के कोच गिरीश मेहरा बतौर ऑब्जर्वर मुनस्यारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी पंत महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी अमित जोशी समेत मुनस्यारी महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद रहे।
क्रिकेटर एकता बिष्ट एवं श्वेता वर्मा के कोच व एसएस जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा कैंपस के क्रीड़ाधिकारी लियाकत अली, जोहार क्लब के संरक्षक केदार मर्तोलिया, अध्यक्ष खुशाल धर्मशक्तू मौजूद रहे।

एक प्रतियोगिता कराने में लगे 20 साल
मुनस्यारी। इसे विडंबना ही कहेंगे कि मुनस्यारी के डिग्री कॉलेज को 20 साल के बाद अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है।
महाविद्यालय ने पूर्व में भी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता कराने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें विवि प्रशासन से अनुमति मिली नहीं। पिछले साल विवि के रूप में एसएसजे परिसर के अस्तित्व में आने के बाद प्रधानाचार्य के निवेदन पर इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई।

महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा को सम्मानित करते विधायक हरीश धामी।

महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा को सम्मानित करते विधायक हरीश धामी।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed