{"_id":"572630114f1c1bfa525cceb7","slug":"workers-ran-into-the-forest-caught-fire-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में आग लगाकर भागा मजदूर पकड़ा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में आग लगाकर भागा मजदूर पकड़ा, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 01 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
मजदूर पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगड़ीहाट वन पंचायत के जंगल में आग लगाने के बाद फरार हुए सीमा सड़क संगठन के मजदूर को वन विभाग की टीम ने बलुवाकोट के पास दबोच लिया। पकड़े गए मजदूर के खिलाफ धारा 427, 435 और 26 फारेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वन रेंजर केआर टम्टा ने बताया कि वन पंचायत बलुवाकोट के जंगल में आग लगाकर बीआरओ का मजदूर चक्रधर मौके से फरार हो गया था। उसे आग लगाते हुए कुछ लोगों ने देख लिया था। वन पंचायत सरपंच लवराज पाल ने बताया कि वन पंचायत में लगी आग को काबू पाने में काफी समय लग गया। गांव के लोगों ने अब तक अपनी वन पंचायत को आग से सुरक्षित रखा हुआ था। सरपंच ने घटना की जानकारी वन रेंज को दी। वन रेंजर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आरोपी चक्रधर को बलुवाकोट के पास बीआरओ के अन्य मजदूरों की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर अस्कोट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे पकड़ने वाली टीम में वनकर्मी चंद्रशेखर कोठारी, हेम पाल, नरेश पाठक शामिल थे। जंगलों में इरादतन आग लगाने के मामले में जिले में यह पहली गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन