फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three-year-old rape

तीन साल की बच्ची से रेप

Mon, 21 Sep 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Mon, 21 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old rape
पुलिस ने एक युवक को तीन साल की मासूम बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 376, 511 और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस को सौंपने से पहले आरोपी की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने बताया कि बिहार के बेतिया जिले के भौरा गांव निवासी मोहम्मद शाहिद यहां मजदूरी करता है। सोमवार सुबह उसने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची से अपने कमरे में दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज पड़ोस के अन्य लोगों ने सुन ली। वह मौके पर पहुंचे और बदहवास हालत में बच्ची को युवक के चंगुल से छुड़ाया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बच्ची के कपड़े सील कर दिए गए हैं और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि नगर में बिना सत्यापन के कई लोग रह रहे हैं। इस शांत इलाके में ऐसी शर्मनाक घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है। भाजपा नेता ओमप्रकाश कापड़ी, धन सिंह धामी, हरीश धामी, भूपेंद्र थापा आदि ने थाने पहुंचकर सभी बाहरी लोगों का सत्यापन करने और बिना सत्यापन वालों को तत्काल यहां से खदेड़ने की मांग की। डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed