फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The young man fell into the abyss of death

यारसागंबू खोजने गए युवक की खाई में गिरकर मौत

Wed, 24 Jun 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Wed, 24 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

यारसागंबू खोजने के लिए सेला के बुग्यालों में गए एक युवक की खाई में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से कई लोग मौके को रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


सिर्खा निवासी बृजेश सिंह खैर (25) पुत्र रुकम सिंह गांव के अन्य लोगों के साथ यारसागंबू खोजने के लिए सेला बुग्याल गया था। बुधवार सुबह वह सेला में ही करीब 200 मीटर खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ गए लोगों ने बड़ी मुश्किल उसका शव खाई से बाहर निकाला और तहसील मुख्यालय में सूचना दी।
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख होशियार खैर ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी मिलते ही उसके शव को लाने के लिए यहां से लोगों को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी है और युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed