फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The teenager tried to find Yarsaganbu abuse

यारसागंबू खोजने गई किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास

Thu, 09 Jun 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 09 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
The teenager tried to find Yarsaganbu abuse
दुराचार का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्र में तीपू के बुग्यालों में यारसागंबू खोजने गई एक किशोरी के साथ कुछ युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करमे पर किशोरी के साथ इन युवकों ने मारपीट की। पांच युवकों के खिलाफ देर शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। गंभीर रूप से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि बुधवार को जब लोग यारसागंबू की खोज कर रहे थे। तभी एक स्थान पर अकेले यारसागंबू खोज रही किशोरी को पांच युवकों ने घेर लिया। उसके साथ दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी और कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के हल्ला मचाने पर आसपास में यारसागंबू खोज कर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह किशोरी को युवकों से मुक्त कराया। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार देर शाम यहां पहुंचने पर लोगों को मिली।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए, जबकि किशोरी के परिजनों ने तीजम निवासी कैलाश सिंह दानू, उमच्या निवासी सुंदर सिंह, लुड़कोट निवासी कैलाश सिंह, सोबला क्षेत्र के लक्ष्मण सिंह, भूप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। थाना प्रभारी बलवंत कंबोज ने कहा है कि इस मामले में लिप्त लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी हो जाएगी। टीम को बुग्यालों में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा गर्ब्याल ने बताया कि किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed