फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The first won the confidence, then stole

पहले विश्वास जीता, फिर सामान चुराया

Sat, 24 Jan 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Jan 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
The first won the confidence, then stole

एक शातिर ने पहले एक व्यवसायी का विश्वास हासिल किया। फिर वह गोदाम में रखे सामान को थोड़ा-थोड़ा कर चुराता रहा। करीब साढ़े चार लाख रुपए का सामान चुराने के बाद उसने काम छोड़ दिया। जब व्यवसायी को पता चला तो शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यहां मै. ठुलघरिया ट्रेडर्स के पास हिंदुस्तान यूनीलीवर की एजेंसी है। वह जिले में इस कंपनी के उत्पादों को सप्लाई करते हैं। करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी फर्म में काम करने के लिए जाखनी निवासी कैलाश कुमार को रख लिया। कैलाश ने शुरू में बहुत अच्छा काम किया और धीरे धीरे उसने सामान पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। उसने व्यवसायी से गोदाम की चाबी भी रख ली थी।
विज्ञापन

दिसंबर में उसने व्यवसायी के यहां काम छोड़ दिया। व्यवसायी मोहित शाह ने बताया कि गोदाम का निरीक्षण से पता चला है कि करीब साढ़े चार लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से चोरी करने वाले की पहचान हो गई। इसमें कास्मेटिक का सामान, हिंदुस्तान यूनीलीवर के सभी उत्पाद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल गणेश सामंत ने व्यवसायी की रिपोर्ट पर कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि उसने सामान को छोटे व्यापारियों को सस्ते दामों में बेच दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का कुछ सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed