{"_id":"5b58cc0f048a607c14be83de0ad45e7c","slug":"teenager-holding-the-pretext-of-marriage-tempt-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी को फुसलाने वाले चार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी को फुसलाने वाले चार पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। किशोरी को पिथौरागढ़ जिले के एक गांव से यूपी के मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था। आरोपियों में किशोरी की विवाहित बड़ी बहन भी शामिल है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल की सावधानी के चलते एक किशोरी गलत हाथों में पड़ने से बच गई है।
यूपी का शामली निवासी विनोद कुमार, अपने बड़े भाई प्रमोद कुमार, उसके साढू़ जितेंद्र कुमार और एक महिला (जो किशोरी की बड़ी बहन है) के साथ पिथौरागढ़ के सुजई गांव से एक किशोरी को शादी का झांसा देकर मुजफ्फरनगर की ओर ले जा रहे थे। किशोरी की शादी विनोद कुमार से करने का भरोसा दिलाया गया था। किशोरी की बड़ी बहन का पूर्व में मुजफ्फरनगर से विवाह हो चुका है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह दिगारी ने बताया की चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 370, 372, 373 और दफा 34 के तहत मामला पंजीकृत कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया गया है।