{"_id":"5b8ec331867a5548276d807b","slug":"student-leaders-ruckus-after-two-factions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में मारपीट के बाद छात्र नेताओं का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में मारपीट के बाद छात्र नेताओं का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष में हंगामा काटते छात्र नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही दावेदारों के बीच तनातनी होने लगी है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में छात्र नेताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों में मारपीट के बाद काफी समय तक हंगामा रहा। छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष में भी जमकर हंगामा किया। एक गुट ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
मंगलवार को पिथौरागढ़ महाविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हुई। आरोप है कि इस दौरान किसी ने छात्रसंघ कोषाध्यक्ष लवराज गोस्वामी के साथ मारपीट कर दी। इससे गुस्साए अभाविप के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक लोहिया ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्राचार्य का घेराव किया। हंगामा बढ़ता देख प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती ने पुलिस बुलाई। इसके बाद भी छात्र नेता कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में छात्र नेताओं ने इस मामले में एक तहरीर पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
इधर, महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राकेश जोशी और समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि रचनात्मक चुनाव प्रचार और रैली में समर्थकों की भीड़ देखकर विपक्षी परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि यदि मारपीट जैसी घटना हुई है तो उसकी कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन