फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Staff from the assault, sabotage

अस्पताल में कर्मचारी से मारपीट, तोड़फोड़

Thu, 02 Jul 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 02 Jul 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Staff from the assault, sabotage

बाइक हादसे में घायल साथी को लेकर धारचूला अस्पताल पहुंचे युवा अस्पताल के गेट में ताला लगा देख भड़क गए और उन्होंने ड्यूटी में तैनात कर्मचारी से मारपीट करने के साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ कर डाली। विरोध में अस्पताल के डाक्टर और स्टाफ ने कार्य बहिष्कार किया। एसडीएम से मुलाकात करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने में देरी को लेकर थानाध्यक्ष का घेराव भी किया।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब 10.30 बजे धारचूला निवासी सुमित सिंह (22) पुत्र रोशन सिंह बाइक से फिसलकर घायल हो गया। उसे उसके साथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां रात में सुरक्षा की दृष्टि से गेट पर ताला लगाया हुआ था। ताला लगा देख ये युवक भड़क गए और हंगामा करने लगे। हंगामा सुनकर ड्यूटी पर तैनात गंभीर सिंह (22) ने गेट का ताला खोला। आरोप है कि गेट के अंदर जाते ही इन युवकों ने गंभीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अस्पताल में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल प्रबंधन की ओर से थाने में घटना की तहरीर दी। डाक्टरों और स्टाफ ने एसडीएम एके पांडे से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। दोपहर 3 बजे थाने पहुंचे डाक्टरों एवं स्टाफ ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में देरी और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में थानाध्यक्ष विजेंद्र साह का घेराव किया। थानाध्यक्ष का कहना था कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। घेराव करने वालों में डा. किशोर, डा. प्रदीप रौतेला, प्रियांशु रौतेला, मीना देवी, सरोजनी देवी, सुंदर बोनाल, सोनू धामी, मैताली मेहता, हीना अमराज, प्रभा लुंठी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed