{"_id":"5b42417e4f1c1ba64e8b48a9","slug":"sit-takes-custody-of-tehsildar-in-charge-of-badrinag","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने बेड़ीनाग के प्रभारी तहसीलदार को लिया हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआईटी ने बेड़ीनाग के प्रभारी तहसीलदार को लिया हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
एसआईटी की गिरफ्त में बेड़ीनाग के प्रभारी तहसीलदार रघुवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के मामले में एसआईटी स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बेड़ीनाग के प्रभारी तहसीलदार रघुवीर सिंह को रविवार तड़के हिरासत में लेकर रुद्रपुर ले गई। एसआईटी की यह कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय थी जिससे चलते स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी बाद में इसकी भनक लगी।
विज्ञापन
रघुवीर सिंह पूर्व में ऊधमसिंह नगर में राजस्व निरीक्षक पद पर कार्यरत थे। रुद्रपुर में उनसे किसी गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ की गई है, जिसमें खुद एसएसपी डॉ. सदानंद दाते भी शामिल रहे। गिरफ्तारी होते ही रघुवीर सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अदालत नैनीताल में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रभारी तहसीलदार को सात जुलाई को रुद्रपुर में एसआईटी के समक्ष हाजिर होना था। जिले में दैवीय आपदा के चलते उन्हें प्रशासनिक रूप से अनुमति नहीं मिल पाई। रविवार तड़के 3.30 बजे एसआईटी की पांच सदस्यीय टीम ने उनके नया बाजार स्थित किराए के आवास पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में कर लिया। इस दौरान टीम ने उनसे कुछ देर पूछताछ की। सुबह करीब 6.45 बजे टीम उन्हें रुद्रपुर ले गई। रघुवीर सिंह यहां दो साल से नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे और उन्हें हाल ही में प्रभारी तहसीलदार का कार्यभार दिया गया था।
विज्ञापन