फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Running strings of 440 bolts on trees

पेड़ों पर बांध दिए 440 बोल्ट का करंट दौड़ते तार

Fri, 30 Nov 2018 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Fri, 30 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Running strings of 440 bolts on trees
कनालीछीना के चौकी गांव में पेड़ में बंधे बिजली के तार - फोटो : अमर उजाला

पेड़ों से लटके एवं हवा में झूलते बिजली के तारों की चपेट में आकर आए दिन लोगों की जान जाती है। बावजूद इसके कनालीछीना विकासखंड के चौकी गांव में विभाग ने बांज आदि के पेड़ों से बिजली के तार बांध दिए हैं। इन तारों से 440 बोल्ट का करंट दौड़ रहा है, इससे पूरा गांव दहशत में है।

विज्ञापन


चौकी गांव में हवा में झूलते तारों को बांज, खड़क्या के पेड़ के साथ ही बांस के डंडे से बांधा गया है। गांव के लोग बताते हैं कि पेड़ों पर दो साल पहले से तार बांधे गए हैं। इन तारों से हर समय करंट का खतरा बना है। लोगों ने इन पेड़ों के आसपास जाना छोड़ दिया है। ग्राम प्रधान शंकर राम कहते हैं कि वह इस मामले को क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई बार उठा चुके हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन लोगों की जान के लिए आफत बने तारों को पेड़ों से हटाया नहीं जा रहा है। विभाग पोल नहीं होने का बहाना बनाता है। उन्होंने कहा कि यदि इन तारों से कोई हादसा होता है तो विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई बोले संज्ञान में नहीं मामला
चौकी गांव के पेड़ों में 440 बोल्ट का करंट दौड़ रहा है। इतनी गंभीर लापरवाही का मामला बिजली विभाग के जेई भीम राम आर्य संज्ञान में नहीं होने की बात कह रहे हैं। जेई कहते हैं कि निरीक्षण कर पेड़ों से तार हटाए जाएंगे। उधर, ग्राम प्रधान शंकर राम ने जेई को जानकारी नहीं होने की बात को गलत बताते हुए कहा कि उनके पास बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए गए पत्र की रिसीव प्रति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed