फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Poisoned

दो युवकों ने जहर खाया, एक की मौत

Thu, 25 Jun 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) Updated Thu, 25 Jun 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

तहसील के दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने जहर खा लिया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते यह कदम  उठाया, जबकि दूसरे युवक ने परिवार के लोगों से मिली डांट के बाद यह हरकत कर दी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौड़मन्या निवासी पवन कुमार (26) पुत्र प्रेम राम अपनी ससुराल पव्वाधार गया हुआ था। बुधवार शाम जब वह घर पहुंचा तो तनाव में जहर पी लिया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया  है कि पवन का कुछ दिनों से परिवार में तनाव चल रहा था।
विज्ञापन


दूसरी घटना उपराड़ा के नजदीक बेलकोट गांव की है। वहां पर गणेश राम (25) पुत्र फकीर राम ने भी बुधवार की रात जहर खा लिया। उसे रात में ही अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने परिवार के लोगों से मिली जानकारी  के आधार पर बताया कि गणेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। बुधवार को घर के लोगों को बताए बिना घूमने चल दिया और देर रात को लौटा था। परिवार वालों ने देर से आने पर उसे डांट लगाई तो अपने कमरे में जाकर उसने जहर पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed