फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NREGA funds snafu

मनरेगा के धन में घपला, जांच शुरू

Thu, 09 Jul 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
NREGA funds snafu

मनरेगा के मद से प्राप्त धन में धांधली की शिकायत सामने आने पर सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी ने मामले की जांच कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें मुख्य कृषि अधिकारी, आरईएस के सहायक अभियंता और जिला पंचायत राज अधिकारी को शामिल किया है। यह कमेटी मौके पर जाकर जांच-पड़ताल करेगी, जिसके आधार पर दोषी मिले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


वैसे तो मनरेगा की मद से धन प्राप्त करने के लिए ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य लाख कोशिशों के बाद भी सफल नहीं होते हैं, लेकिन विण विकासखंड में स्याला, आगर और छेड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने वर्ष 2013-14 में 75 लाख रुपये की राशि हासिल कर ली, जबकि 93 ग्राम पंचायतों के इस विकासखंड को मनरेगा की मद से कुल 1.50 करोड़ रुपये मिले थे। बताया जाता है कि उक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य ने विकासखंड के कर्मचारियों को दबाव में लेकर यह राशि अपने क्षेत्र के लिए जारी करवा दी। वहीं, मनरेगा की मद से इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद उसमें घपलेबाजी सामने आने लगी। इसका खुलासा पिछले दिनों आरटीआई के माध्यम से हुआ कि मनरेगा से 75 लाख रुपये मिलने के बाद भी क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गांव के तमाम लोगों ने इस मामले की जांच के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया। इसके बाद सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ गोपाल गिरी ने प्रारंभिक जांच की और मनरेगा की मद में कई घपलों को पकड़ा। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अब जांच कमेटी का गठन कर दिया है। यह जांच कमेटी उन कामों का निरीक्षण करेगी, जिनकी स्वीकृति मनरेगा से हुई है। साथ ही धन के उपयोग की भी जांच होगी। डीडीओ ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed