{"_id":"572397c34f1c1b5c0ca915a3","slug":"nepali-arrested-including-three-leopard-skins","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की तीन खालों समेत नेपाली गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए की तीन खालों समेत नेपाली गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
नेपाली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी, वन विभाग, कोतवाली पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह नेपाल के एक तस्कर को तेंदुए की तीन खालें और तेंदुए की सात किलोग्राम हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया है। नेपाल सीमा पर एसएसबी की सख्त चौकसी के बावजूद इस व्यक्ति ने बृहस्पतिवार रात महाकाली को पार किया और रातभर पैदल चलकर वह पिथौरागढ़ की ओर निकल रहा था। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ गणेश लाल कोहली ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम झूलाघाट रोड पर मूनाकोट से थोड़ा आगे एक झाड़ी में छिपकर बैठ गई। शुक्रवार सुबह झूलाघाट की तरफ से पैदल आ रहे इस व्यक्ति को टीम ने दबोच लिया। उसके कब्जे से तेंदुए की तीन खालें मिलीं, जिनकी लंबाई क्रमश: 2.5 मीटर, 2.1 मीटर, 1.5 मीटर है, बरामद की गई। उसके थैले में सात किलो तेंदुए की हड्डियां भी मिली। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम काशी राम निवासी रतौड़ा, जिला दार्चुला नेपाल बताया। पूछताछ में उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह यह सामान पिथौरागढ़ में किसी व्यक्ति को दी जानी थी। उसने तीनों तेंदुओं को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
तस्कर को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा, वन दरोगा जगदीश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, यशपाल मेहता, ध्रुव सिंह, जितेंद्र चौहान, वन रक्षक कैलाश सिंह शामिल थे। टीम को डीएफओ ने पांच हजार रुपये और एसपी ने ढाई हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है।
विज्ञापन