फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Naughty elements burnt BJP leader's bike, report

शरारती तत्वों ने भाजपा नेता की बाइक जलाई, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 May 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 25 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Naughty elements burnt BJP leader's bike, report
डीडीहाट में जलाई गई बाइक का निरीक्षण करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

नगर के सुभाष चौक पर खड़ी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि कन्याल की मोटरसाइकिल को बुधवार रात अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11.30 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने सुभाष चौक नार्मल चौराहे के पास खड़ी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रवि कन्याल की बाइक (यूके 05 ए 0752) पर आग लगा दी। बाइक में लगी आग आसपास खड़े अन्य वाहनों को चपेट में लेती, इससे पहले सुभाष चौक के पास रहने वाले लवी कफलिया और उनके किराएदारों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सुबह मामले की पड़ताल करने पर पुलिस को जली बाइक के पास से शराब की बोतल के ढक्कन और सिगरेट के टुकड़े मिले। थानाध्यक्ष जीएस सामंत का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या यह मामला बाइक से पेट्रोल चोरी करते समय आग लगने का लग रहा है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। सुभाष चौक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह कफलिया ने सुभाष चौक पर सीसीटीवी लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed