फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahakali are also mined in the night

महाकाली से रात में भी हो रहा खनन

Tue, 25 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Tue, 25 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mahakali are also mined in the night
झूलाघाट में महाकाली से हो रहा खनन - फोटो : अमर उजाला

नेपाल की सीमा को विभाजित करने वाली महाकाली से रात में भी खनन चल रह है। इस कारण भू-कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। महाकाली के किनारे खनन के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खनन होता है और घोड़ों से खनन सामग्री ढोई जाती है। कहा जा रहा है कि खनन करने वालों के साथ कुछ स्थानीय लोग भी मिले हैं।

विज्ञापन


सीमा पर बसा भारत का कानड़ी गांव ठीक महाकाली के किनारे है। लोगों का कहना है कि रात के 2 बजे से खच्चरों की आवाज सुनाई देने लगती है। खनन के खिलाफ लोग एकजुट होकर आवाज नहीं उठा पाते, क्योंकि गांव के कई लोग खनन करने वालों से मिले हैं। गांव में माहौल लगातार बिगड़ रहा है। जिन लोगों को खनन से चिंता है वह आवाज उठाने में डरते हैं। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने कहा कि अवैध खनन के कारण नदी के किनारे बनाए गए तटबंध तक ढह गए हैं।
विज्ञापन


अवैध खनन और गांववालों की परेशानी पुलिस-प्रशासन को मालूम है, लेकिन इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। झूलाघाट थाने से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर यह अवैध खनन हो रहा है। गांव के लोगों का कहना हैं कि नदी से होने वाले अवैध खनन की सूचना जिला मुख्यालय में भी रहती है। यदि कभी कोई टीम चेकिंग के लिए आ जाए, तो उनके आने की सूचना पहले ही वड्डा चौकी के माध्यम से मिल जाती है। अवैध खनन से जहां एक और कुछ लोग फलीभूत हो रहे हैं वहीं दूसरी और गांव के अधिकांश लोग परेशान भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन के चलते बने बड़े-बड़े गड्ढे
महाकाली में हो रहे दिन-रात अवैध खनन से जहां नदी भारतीय तटों को काटती जा रही है, वहीं दूसरी ओर नदी के किनारे रेत के बड़े-बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं, जो नदी के किनारे घूमने जाने वालों के लिए किसी दुर्घटना का कारण भी बनते जा रही है।


एसडीएम अभी जांच को नहीं गए
एसडीएम एसके पांडे ने तत्काल जांच पर जाने की बात तो कही है, लेकिन मंगलवार को वह इतने व्यस्त थे कि जांच के लिए नहीं जा पाए। एसडीएम मंगलवार को मतदाता जागरूकता के लिए नारायणनगर गए हैं। एक-दो दिन में वह जांच के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed