{"_id":"77117d6445617c1a7e980bf179febb5a","slug":"jewels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने उड़ाए एक लाख से ज्यादा के जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने उड़ाए एक लाख से ज्यादा के जेवरात
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Sep 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोर ने नगर के भदेलवाड़ा मोहल्ले में एक घर में घुसकर एक लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के जेवरात और पांच हजार रुपये की नगदी चुरा ली। पुलिस ने चोरी के इस मामले का खुलासा आठ घंटे के भीतर कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से सभी जेवरात एवं नगदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि भदेलवाड़ा निवासी रेखा देवी पत्नी पूरन सिंह मेहता ने शुक्रवार अपराह्न करीब एक बजे कोतवाली में इस बाबत रिपोर्ट लिखाई कि वह सुबह 11.45 बजे कमरा बंद कर बच्चों को स्कूल से लाने के लिए गई थी। 12.30 बजे जब वह कमरे में पहुंची तो कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो बक्से का ताला भी तोड़ा गया था। चोर ने कमरे से डेढ़ तोले वजन के सोने के तीन लॉकेट, आधे तोले के कान के टॉप्स, आधे तोले के कान के कर्णफूल, एक तोले वजन का सोने का टुकड़ा, एक जोड़ी कान की रिंग और पांच हजार रुपये की नगदी साफ कर दी। कोतवाल के निर्देश पर चोरी का खुलासा करने के लिए तत्काल टीम का गठन किया गया। टीम में उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा, दीपक बिष्ट के साथ कांस्टेबल आन सिंह मेहरा, दिनेश गिरी, मोहन बोरा, बृजेश सिंह, जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया। टीम ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चोर की तलाश शुरू की। शाम करीब आठ बजे विजडम तिराहे के पास 16 वर्षीय किशोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत 1.39 लाख रुपये आंकी गई। एसपी रोशन लाल शर्मा ने तत्काल चोरी का खुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन