{"_id":"57a4c31d4f1c1b75652b8ae0","slug":"gic-vandalized-by-anti-social-elements","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने की जीआईसी में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असामाजिक तत्वों ने की जीआईसी में तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी डीडीहाट में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में कई दिनों से शरारती तत्व रात के समय स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। स्कूल के कमरों के दरवाजों, तालों में गोबर ठूंसा गया है और फूल के कई गमले तोड़े गए हैं।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी ने बताया कि एक सप्ताह से कुछ शरारती तत्व विद्यालय में घुसकर स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कक्षा 9 एवं 10 की कक्षाओं के दरवाजे और स्कूल की नीचे के भवन में रखे फूलों के गमलों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं कक्षाओं के दरवाजों को भी तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में इस विद्यालय को आदर्श विद्यालय का दर्जा प्राप्त है। इस कारण कंप्यूटर लैब, इंटर की प्रायोगिक लैब सहित कई महंगे उपकरण विद्यालय को मिले हैं।
विज्ञापन
शासन स्तर पर इंटर कॉलेजों में चौकीदारों की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इस कारण रात के समय विद्यालय में असामाजिक तत्वों के प्रवेश की घटनाएं बढ़ रही हैं। पीटीए अध्यक्ष जगत राम ने प्रशासन से मांग की कि विद्यालय में रात की सुरक्षा के लिए होमगार्डों की तैनाती की जाए। वहीं, थानाध्यक्ष गणेश सामंत ने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए अब रात के समय विद्यालय के आसपास दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन