फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gangolihat a car crashed, killing three

गंगोलीहाट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

Sat, 01 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Sat, 01 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Gangolihat a car crashed, killing three
गंगोलीहाट में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चकनाचूर कार - फोटो : अमर उजाला

चहज कस्बे से पनार को जा रही एक वैगनआर कार शनिवार सुबह करीब 9 बजे डूनी से दो किलोमीटर आगे धूरा बैंड के पास असंतुलित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। यह लोग चहज मंदिर में प्रथम नवरात्र की पूजा के बाद पनार को लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल गंगोलीहाट पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अजय साह के नेतृत्व में गई टीम ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बड़ी मुश्किल से निकाला।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार (यूपी 25 बीपी 0081) में पनार में वर्कशॉप चलाने वाले गंगोलीहाट तहसील के अस्कोड़ा निवासी भूपाल सिंह (52) पुत्र नर सिंह, निगल्टी निवासी श्याम सिंह (38) पुत्र कुंवर सिंह और ड्यूल निवासी प्रकाश राम (46) पुत्र विशन राम सवार थे। पुलिस के अनुसार श्याम सिंह अपनी कार से भूपाल सिंह को छोड़ने के लिए पनार तक जा रहे थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों शव कार से बाहर छिटक गए थे।
विज्ञापन


दुर्घटना के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां पर रोड संकरी है। श्याम सिंह ड्राइवर था, जबकि प्रकाश राम मजदूरी करता था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम और पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed