फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fencing in the foothills of Hansling

हंसलिंग की तलहटी में लगाई आग

Thu, 30 Nov 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Thu, 30 Nov 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Fencing in the foothills of Hansling
मुनस्यारी में हंसलिंग चोटी की तलहटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालय की हंसलिंग चोटी की तलहटी में बृहस्पतिवार की सुबह से आग लगी है। आशंका है कि शिकारियों ने यह आग लगाई होगी। पिछले कई वर्षों से इस मौसम में उच्च हिमालय के बुग्यालों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार वन विभाग ने अवैध शिकार और आग की घटनाओं को पूरी तरह रोकने का दावा किया था और ठंड का मौसम शुरू होते ही वनकर्मियों की टीम बनाकर उच्च हिमालयी बुग्यालों में भेजी गई थी, इसके बावजूद आग की इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होते ही जंगली जानवर घाटियों की तरफ उतरने लगते हैं। शिकारी इन जानवरों को आग लगाकर घेर लेते हैं और उनका शिकार कर देते हैं। पिछले कई वर्षों से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन वन विभाग अब तक किसी शिकारी को पकड़ नहीं पाया है। इस बार शासन ने शीतकाल में होने वाले अवैध शिकार को रोकने और बुग्यालों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए बाकायदा तैयारी की थी, लेकिन शिकारियों ने वन विभाग के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। जिस इलाके में आग लगी है वहां दूर-दूर तक कोई आबादी नहीं है। इन इलाकों में लोगों की सामान्य तौर पर आवाजाही भी नहीं होती। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि पिछले वर्षों की तरह ही इस बार भी इन इलाकों में शिकारी सक्रिय हो गए होंगे।
विज्ञापन


वन विभाग के रेंजर पूरन सिंह रौतेला का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके की ओर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आग शिकार के लिए ही लगाई गई हो ऐसा प्रथमदृष्ट्या कहना गलत है। यदि ऐसा कोई मामला पकड़ में आता है तो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed