फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dshaithl bank thief entered the window cut

दशाईथल बैंक में खिड़की काटकर घुसे चोर

Thu, 29 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Thu, 29 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Dshaithl bank thief entered the window cut
स्टेट बैंक दशाईथल में तोड़ी गई खिड़की - फोटो : अमर उजाला

भारतीय स्टेट बैंक की दशाईथल शाखा में बुधवार रात बैंक भवन की खिड़की काटकर भीतर घुसे चोरों ने लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लॉकर को पहुंची क्षति के कारण अब लॉकर खुल नहीं खुल रहा है, इसके लिए एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। लॉकर में 10 लाख रुपये की रकम बताई जा रही है। सात महीने पहले इसी शाखा के एटीएम को तोड़ने का भी प्रयास किया गया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दशाईथल के लोगों ने बैंक की बाउंड्री पर लगा तारबाड़ टूटा देखा। इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी गई। शाखा प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि वह बैंक पहुंचे तो लॉकर कक्ष का ताला टूटा था। लॉकर का हैंडल तोड़ा था। चोर बैंक के पीछे की खिड़की में लगी ग्रिल को काटकर अंदर घुसे थे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि चोर लॉकर तोड़ने में कामयाब नहीं हुए हैं। हैंडल क्षतिग्रस्त होने के कारण लॉकर खुल नहीं रहा है। अल्मोड़ा से गोदरेज कंपनी की टीम बुलाई गई है। शाखा प्रबंधक की सूचना पर बैंक गंगोलीहाट थाने से हेड कांस्टेबल दान सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिला मुख्यालय से एसओजी प्रभारी प्रकाश माहरा के नेतृत्व में टीम बैंक पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चोरों ने सीसी टीवी के कनेक्शन काट दिए थे। बाहर की लाइट के तार भी कटे है।
विज्ञापन


बता दें कि फरवरी 2016 में दशाईथल में एसबीआई के एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई थी। इसके बाद न तो बैंक की सक्रियता सामने आई और न एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वालों तक पुलिस पहुंच पाई। बैंक में रात्रि चौकीदार नहीं है। इसी का नतीजा है कि चोरों ने बैंक के लॉकर को तोड़ने की योजना बनाई। दोनों मामलों में जिस तरह से चोरों ने रैकी की है। बैंक भवन के पीछे साइड की खिड़की की ग्रिल को काटकर अंदर घुसे हैं। सीसीटीवी, बिजली के तार काटे हैं, उससे साफ है कि चोर बैंक के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं। एटीएम तोड़ने से पहले भी सीसीटीवी की वायरिंग काटी गई थी। खबर लिखे जाने तक अल्मोड़ा से लॉकर एक्सपर्ट नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed