{"_id":"5ab13f654f1c1bb6758b6628","slug":"divyang-woman-set-fire-to-the-forest-of-hupali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग महिला ने हुपली के जंगल में आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग महिला ने हुपली के जंगल में आग लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
नाचनी के हुपली में लगी आग को बुझाते ईको बटालियन के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी के खुनखुुनिया गांव की एक दिव्यांग महिला ने हुपली के जंगल में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर कई हेक्टेयर में पेड़ और वनस्पति जल गए। साथ ही 130 पर्यावरण बटालियन की पंचाचूली यूनिट का पौधरोपण भी जल गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह एक महिला ने गांव से सटे जंगल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने चार हेक्टेयर जंगल को चपेट में ले लिया। अग्निकांड से पर्यावरण बटालियन की पंचाचूली यूनिट का पौधरोपण पूरी तरह जल गया। इस बीच प्लांट की गश्त पर निकले सेना के अधिकारियों और जवानों ने जंगल से महिला को पकड़ लिया। इसके साथ ही जवानों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यूनिट ने महिला को पुलिस को सौंप दिया। कंपनी कमांडर राजेंद्र सिंह ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि आग से 20,287 पौधे नष्ट हो गए हैं। थानाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि आरोपी महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पति को थाने बुलाकर नियंत्रण की हिदायत दी है। महिला को छोड़ दिया है।
विज्ञापन