{"_id":"57375e894f1c1b577991a36d","slug":"debris-to-be-vulnerable-to-the-death-of-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलबे की चपेट में आकर मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
Updated Sat, 14 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट के पास सेराघाट में हिमालयन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले गुवाहाटी (असम) निवासी मजदूर मोहम्मद मीनाल अली (24) की शनिवार अपरान्ह 5.30 बजे पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर मौत हो गई। हिमालयन हाइड्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस भंडारी ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
बारिश के कारण पावर प्रोजेक्ट में काम बंद था। इसी दौरान मजदूर मोहम्मद मीनाल अली शौच के लिए जैसे ही अपने कैंप से बाहर निकला तो उसके ऊपर मलबा और पत्थर गिर गया। मोहम्मद अली मलबे में दब गया था। साथी मजदूरों ने उसे किसी तरह मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। प्रोजेक्ट मैनेजर ने घटना की जानकारी मुनस्यारी थाना पुलिस को दे दी है। मुनस्यारी से थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में टीम मौके को रवाना हो गई है।
विज्ञापन