फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of Doctor of falling stone

सिर पर पत्थर गिरने से डाक्टर की मौत

Sat, 27 Jun 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 27 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Death of Doctor of falling stone

दारमा घाटी में पूजा में शिरकत कर वापस लौट रहे पांगू राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत डाक्टर विनोद गर्ब्याल (42) की पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। एक समाजसेवी के रूप मे पहचान रखने वाले गर्ब्याल पत्रकार कृष्णा गर्ब्याल के भतीजे थे। शोक में धारचूला बाजार बंद रहा।

विज्ञापन


डा. गर्ब्याल परिजनों के साथ पूजा में गो गांव गए थे। शनिवार को वह अन्य लोगों के साथ धारचूला वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 8.30 बजे धारचूला से 45 किमी दूर सेला के सलाटा नामक स्थान पर पहुंचे थे कि पहाड़ी से गिरा एक बड़ा पत्थर उनके सिर में आ गिरा, जिससे डा. गर्ब्याल गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी धारचूला में अपने परिजनों को दी। सूचना पर प्रशासन ने घायल डाक्टर को लाने के लिए हेलीकाप्टर सेला भेजा। आईटीबीपी के सेनानी आनंद सिंह यरसों के निर्देश पर आईटीबीपी के जवान घटनास्थल से हेलीपैड तक घायल को लेकर आए। हेलीकाप्टर में धारचूला लाते समय रास्ते में गर्ब्याल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


होनहार डाक्टर की मौत से धारचूला में शोक की लहर दौड़ गई है। डा. गर्ब्याल अपने पीछे एसबीआई में तैनात पत्नी सरोज ग्वाल, 13 और 5 साल की लड़कियों को छोड़ गए हैं। डा. गर्ब्याल के निधन पर व्यापारियों, पत्रकारों और तमाम संगठनों के लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed