फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Current thought in Girgaum elderly, death

गिरगांव में बुजुर्ग को लगा करंट, मौत

Sun, 06 Dec 2015 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़)। Updated Sun, 06 Dec 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन

गिरगांव में रविवार को अपराह्न दो बजे खेत में काम कर रहे बुजुर्ग की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि गांव में जगह जगह बिजली के तार झूल रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर तहसील क्षेत्र में करंट से मौत की दूसरी घटना हो गई है। इससे पहले समकोट गांव में एक युवक की करंट से मौत हुई थी। इन घटनाओं से लोगों में भारी गुस्सा है।

विज्ञापन

मुनस्यारी की पूर्व प्रमुख पार्वती बाछमी के ससुर और भाजपा नेता भगत बाछमी के पिता हीरा सिंह बाछमी (65) रविवार दोपहर बाद घर के पास खेत में प्याज के पौधों का रोपण कर रहे थे। तभी लटका हुआ बिजली का तार उनको छू गया। करंट के हीरा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लाइनमैन को सूचना देकर पहले बिजली की लाइन काटी गई फिर हीरा सिंह का शव मौके से हटाया गया। गांव के लोगों का कहना है कि यह घटना विभाग के लापरवाही के कारण हुई है। लोगों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है। एक सप्ताह पूर्व समकोट गांव में भी एक युवक की करंट लगने से मौत हुई थी। इधर, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी नीरज पांडे का कहना है कि गिरगांव में एक बुजुर्ग की करंट से मौत की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अभी स्पष्ट बता पाना संभव नहीं है कि यह घटना कैसे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed