फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Caught in the range of individual inquiry continues

सीमा में पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ जारी

Mon, 28 Sep 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Sep 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
तिब्बत सीमा में पकड़े गए व्यक्ति से सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की लेकिन अब तक उसके इतनी दूर पहुंचने के मकसद का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अभी उससे पूछताछ जारी रखना चाहती है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि खुद को बिहार का बताने वाला तथा अपना नाम चंद्रपाल कहने वाला यह व्यक्ति कैसे और क्यों तिब्बत सीमा से सटे कुटी गांव से थोड़ा आगे छोटा कैलास मार्ग पर पहुंच गया, यह पता नहीं पाया है। उन्होंने कहा कि पकड़ा व्यक्ति कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है और कभी कभी पागलपन की जैसी बातें कर रहा है। यहां बता दें कि कुटी से आगे छोटा कैलास मार्ग पर आईटीबीपी ने इस व्यक्ति को पकड़ने के बाद गुंजी पुलिस को सौंपा था। गुंजी पुलिस के जवान उसे धारचूला लेकर आए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी एसपी को दे दी गई है। इस व्यक्ति के पास कोई कागज, सामग्री या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अलावा एलआईयू के अधिकारियों ने भी इससे पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने इसे अपनी कस्टडी में रखा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed