फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Brought the young man banished to the minor, both caught in Ogla

नाबालिग को भगा लाया युवक, दोनों को ओगला में पकड़ा

Wed, 09 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 09 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

अस्कोट (पिथौरागढ़)। घर से भागे नाबालिग और युवक को अस्कोट पुलिस ने सोमवार शाम को ओगला में पकड़ लिया। किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया है और युवक छोड़ दिया गया है। अस्कोट के थानाध्यक्ष बीडी जोशी ने बताया कि मुखबिर से नाबालिग लड़की को भगाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सोमवार शाम 7.45 बजे ओगला पुलिस चौकी में वाहनों की चेकिंग की गई।

विज्ञापन


एक जीप में एक युवक और एक लड़की सवार मिले। दोनों को थाने लाया गया। लड़की अर्पण संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बमनगांव (क्वीटी) निवासी दीपक टम्टा (22) हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसका बंगापानी तहसील के एक गांव की किशोरी से मोबाइल से संपर्क हुआ। दोनों ने भागने की प्लानिंग बनाई।
विज्ञापन


 7 मार्च को किशोरी किसी को कुछ बताए घर से निकल आई और दोनों जौलजीबी पुल पर मिलेे। अस्कोट पुलिस की सूचना पर थाने में पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक भुवन जोशी ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है इसलिए किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है। युवक के खिलाफ भी कोई आरोप नहीं बनता है इसलिए युवक को भी छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed