फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP leader's mother entered the house attacked

भाजपा नेता की मां पर घर में घुसकर हमला

Tue, 15 Dec 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's mother entered the house attacked
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कापड़ी की वृद्धा माता पर मंगलवार को दिन में करीब 11.45 बजे एक अज्ञात नकाबपोश ने घर में घुसकर हमला कर दिया। वह उस समय घर में अकेली थी। हमलावर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करने के बाद बाहर से दरवाजे की कुंडी चढ़ाकर फरार हो गया। यह व्यक्ति कौन था और उसने किस इरादे से यह हमला किया, यह रहस्य बना हुआ है। दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि यदि हमलावर तत्काल नहीं पकड़ा गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया कि भाजपा नेता ओमप्रकाश कापड़ी की मां जानकी देवी (65) यहां ग्वालगांव वार्ड स्थित अपने आवास में अकेली थी। ओमप्रकाश कापड़ी और उनके पिता भवानी दत्त कापड़ी दुकान में थे। बहू और बच्चे स्कूल गए थे। घर में जानकी देवी को अकेला देखकर एक नकाबपोश घर में घुस गया। जानकी के अनुसार उसने आंखों में काला चश्मा लगा रखा था। कमरे में आते ही उसने जानकी पर चाकू से हमला शुरू कर दिया। जब जानकी ने विरोध किया तो खींचतान में उनकी हाथ की अंगुलियां चाकू से कट गई। जानकी ने हो-हल्ला किया तो हमलावर दरवाजे की कुंडी चढ़ाकर भाग गया। जब जानकी ने घर के अंदर से शोर मचाया तब पड़ोस के लोग पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खोला तो जानकी देवी लहूलुहान हालत में थी। लोगों ने तत्काल ओमप्रकाश कापड़ी को सूचना दी। जानकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमलावर को पकड़ने के लिए सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, भाजपा नेता रुकम सिंह बिष्ट, अशोक नबियाल समेत तमाम लोगों ने गहरा रोष जताया है और नगर में दिनदहाड़े हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed