{"_id":"5974d38d4f1c1bf41d8b45c8","slug":"91500828557-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी आपरेटर से मारपीट के चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी आपरेटर से मारपीट के चारों आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। लोनिवि के जेसीबी ऑपरेटर से मारपीट और जेसीबी में तोड़फोड़ करने के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
19 जुलाई को जेसीबी ऑपरेटर कमल किशोर जोशी के साथ ठेकेदार जीवन बसेड़ा और उसके तीन साथियों ने कथित रूप से मारपीट कर दी थी। इसके अलावा जेसीबी का शीशा तोड़ दिया था। जेसीबी ऑपरेटर ने उसी दिन चारों के खिलाफ अस्कोट थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। लोनिवि के ईई एबी कांडपाल ने भी ठेकेदार के खिलाफ कार्यालय में आकर गालीगलौज करने और सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर थाने में दी थी। राजकीय वाहन चालक संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि शनिवार की शाम मुख्य आरोपी जीवन बसेड़ा, उसके साथी जीवन देउपा, प्रवीण सिंह और भूपेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपी डीडीहाट तहसील के निवासी हैं। उनके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में आईपीसी की 332, 353, 427, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।