{"_id":"5c8bda60bdec221456011555","slug":"81552669280-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा एक्ट के तहत सात लोगों को किया जाएगा जिला बदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुंडा एक्ट के तहत सात लोगों को किया जाएगा जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लोक सभा चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने गुंडा तत्वों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसके तहत सात लोगों का गुंडा एक्ट के तहत चालान किया गया है। सातों को जिला बदर करने की कार्रवाई हो रही है। इसके अलावा किसी गड़बड़ी की आशंका पर 121 लोगों को पाबंद किया गया है।
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था पर प्रभाव डालने वाले और चुनाव प्रभावित करने वाले तत्वों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत पिथौरागढ़ कोतवाली में तीन व्यक्तियों, कोतवाली डीडीहाट में एक व्यक्ति को जिला बदर किया जाएगा।
थाना कनालीछीना, जौलजीबी और थल में एक-एक व्यक्तियों के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 110 जी के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद कराया जा रहा है ताकि इनके द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न की जाय। पुलिस के अनुसार पिछले चार दिनों में सात गुंडा तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने इस प्रकार के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई में और तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।