{"_id":"5b0aee274f1c1baf6e8b4ea4","slug":"71527442983-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देर युवती से बलात्कार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देर युवती से बलात्कार, केस दर्ज
Updated Sun, 27 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट (पिथौरागढ़)। शादी का झांसा देकर मुनस्यारी तहसील की एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहसील के एक गांव की युवती (19) ने शनिवार को मदकोट पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। उसने तहरीर में कहा कि पंकज सिंह मेहता (21) पुत्र सुंदर सिंह मेहता निवासी गैला ने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। 18 मई को वह उसे अपने ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने 23 मई तक उसका शारीरिक शोषण किया और 24 मई को मुनस्यारी महाविद्यालय में परीक्षा देने की बात कहकर चला गया। जब उसने युवक को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। तब से आरोपी से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ है। युवती ने तहरीर में यह भी कहा है कि आरोपी किसी दूसरी लड़की के साथ चला गया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि तहरीर मुनस्यारी थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।