फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कार खाई में गिरी, चार घायल

कार खाई में गिरी, चार घायल

Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, चार घायल

विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बरात से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हुए। एक की हालत गंभीर है। गंभीर घायल को पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है।


शुक्रवार को अल्मोड़ा बरात में भाग लेकर नाचनी लौट रही स्विफ्ट कार यूके 05 बी 2432 का अगला टायर चौनीपातल के पास फट गया। इससे अनियंत्रित हुई कार खाई गिर गई। हादसे में मौके से गुजर रहे धीरेंद्र पाठक ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद अपनी कार से गौचर अस्पताल लाए। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में नाचनी निवासी कार चालक गंगा सिंह, धाम सिंह, प्रताप सिंह और गुड्डू पिपलिया शामिल हैं। घायल प्रताप सिंह (42) को गंभीर चोट आई है। बाकी तीन घायलों को आंशिक चोट आई। अस्पताल के चिकित्सक डॉ कमलेश खाती ने बताया कि गंभीर घायल को पिथौरागढ़ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खाई से निकाला जा रहा है। कार सवार बरात से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed