फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पोते ने की दादा, दादी की हत्या

पोते ने की दादा, दादी की हत्या

Sun, 16 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पोते ने की दादा, दादी की हत्या
बैतड़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए पोते ने अपने दादा-दादी को जलती लकड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। नेपाल प्रहरी ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत है।
विज्ञापन


बैतड़ी प्रहरी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे को सुनर्या गांवपालिका वार्ड नंबर सात के पत्थरकोट गांव में 24 वर्षीय लोकेंद्र कुंवर को दादा-दादी ने किसी बात के लिए मना किया। आरोप है कि मानसिक संतुलन खोकर लोकेंद्र कुंवर ने दादा गगन कुंवर (84) और दादी नारु कुंवर (76) के सिर पर आग से जलती लकड़ी से कई वार कर दिए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बैतड़ी के डीएसपी नेत्रमणि गिरी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे शंकरपुर प्रहरी चौकी के दल ने पकड़ लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पाटन इलाका प्रहरी चौकी से जोगेंद्र बहादुर बोगटी के नेतृत्व में जवानों को भेजा गया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए है। गांव में हुई वारदात के बाद लोग सहमे है। बुजुर्गों की हत्या को लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed