फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत

करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत
पिथौरागढ़। आंवलाघाट के आंवला तल्ला मल्ला सुगर नौला में करंट की चपेट में आने से ठेकेदार के श्रमिक की मौत हो गई। गंगोलीहाट के बोयल पट्टी के राजस्व उपनिरीक्षक ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


रमेश सिंह पप्पू (46) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी नैनीभनार मंगलवार की दोपहर दो बजे आंवलाघाट क्षेत्र में बिजली का कार्य कर रहे थे। इसी बीच वे करंट की चपेट आ गए। राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी बोयल विजय पंत ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना शाम छह बजे मिली। इस पर वे अनुसेवक निर्मल पंत के साथ पोखरी से दो घंटा पैदल चलकर रात नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक चमडूंगरा संजय सिंह, चंद्रप्रकाश चन्याल खिरमांडे भी मौके पर पहुंचे। पंत ने बताया कि रमेश के शरीर में जलने के घाव थे। बुधवार सुबह शव पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed