{"_id":"7acd59cac4cead0e200dbf0b063cc37b","slug":"50-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के आठ मामले पकड़े, 50 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुए के आठ मामले पकड़े, 50 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा का कहना है कि इस बार दिवाली में पहली बार जुए के अड्डों को पकड़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया और इसमें बड़ी कामयाबी भी मिली। जुए के आठ बड़े अड्डों में छापा मारकर पुलिस ने 50 जुआरी गिरफ्तार किए और तीन लाख रुपये की धनराशि जब्त की। एसपी का कहना है कि जिला मुख्यालय में अभियान शुरू होते ही अन्य अड्डों को जुआरियों ने खुद बंद कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने कहा कि अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पिछले एक महीने में पुलिस ने अवैध शराब के 16 मामले पकड़े और 16 लोगों को गिरफ्तार किया। कुल 81 पेटी शराब बरामद की गई। उन्होंने कहा कि चरस के साथ दो लोग पकड़े गए और उनके कब्जे से चार किलो चरस बरामद की गई। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। जिन स्थानों पर थाना प्रभारियों का काम संतोषजनक नहीं मिला वहां से उनके हटाने में भी देरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पार्किंग की सही व्यवस्था न होने के बावजूद जिला मुख्यालय में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। यह कोशिश की जा रही है कि यातायात की व्यवस्था सही रहे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियंत्रण में सहयोग दे। ताकि नगर की व्यवस्था को सही किया जा सके।
विज्ञापन