फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान

अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान

Sat, 05 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर शुक्रवार देर शाम जिला खान अधिकारी ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बिना रवन्ने के रेत ला रहे चार पिकअप वाहनों को पकड़कर झूलाघाट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया है। वाहनों में एक टन रेत भरा था।
विज्ञापन


झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर अवैध खनन सामग्री लाने की सूचना पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे खान अधिकारी प्रमोद कुमार ने पुलिस के साथ झूलाघाट रोड पर छापेमारी अभियान चलाया। उन्होंने रेत ला रहे चार पिकअप वाहनों को रोका।
विज्ञापन


उनके पास रेत के रवन्ने नहीं थे। इसमें चार पिकअप वाहन पर बिना रमन्ने के रेत लाया जा रहा था। चारों वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया। जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन और बिना रवन्ने के कोई भी वाहन खनन सामग्री लाते पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान अधिकारी ने बताया कि झूलाघाट के बलतड़ी सड़क पर 65 घनमीटर रेत पड़ा था, जिसे शनिवार को राजस्व विभाग ने सीज कर कानड़ी के प्रधान लक्ष्मण चंद के सुपुर्द कर दिया है। राजस्व टीम में राजस्व उपनिरीक्षक सीमा राणा, देवराज और जीवन पुनेठा मौजूद थे।


इस बार काम नहीं कर पाया रेत चोरों का नेटवर्क
झूलाघाट पिथौरागढ़ मार्ग पर जब कभी भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जाता है तो पकड़े जाने वाले वाहन चालक अवैध रेत के धंधे में लगे अन्य वाहन चालकों को सूचित कर दिया करते थे और इस धंधे में लगे सभी वाहन सड़क से गायब हो जाते थे। इस बार जिला खान अधिकारी अवैध रेत ढो रहे वाहन चालकों को अपनी गाड़ी पर बैठा दिया, इससे छापे की सूचना लीक नहीं हो पाई। चार पिकअप वाहन पकड़ने के बाद झूलाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed