{"_id":"5abd20c24f1c1bb4618b45d5","slug":"41522344130-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खाई में गिरा, दो घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन खाई में गिरा, दो घायल, एक की हालत गंभीर
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कैलकटिया-मल्लागर्खा सड़क पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे महेंद्र पिकप (यूके 05 टीए 1186) दयाराणी नामक स्थान पर असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक अन राम (35) पुत्र गुन राम निवासी कोठेरा, विशाल सावद (32) पुत्र तेज बहादुर सावद निवासी नेपाल घायल हो गए।
ग्राम प्रहरी जगत राम, सरपंच भरत चावला ने वाहन गिरते हुए देखा। इन लोगों ने और लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। भरत चावला ने अपने वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में भर्ती कराया। डॉ. शंकर दत्त सूंठा, डॉ. जितेंद्र अधिकारी ने उपचार किया।
चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। घायल को ले जाने के लिए 108 वाहन को फोन किया गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाया। ठेकेदार घायल चालक को निजी वाहन से हल्द्वानी ले गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन ठेकेदार दरपान सिंह के काम में लगा था।