{"_id":"5bbf85f2bdec225052684a4f","slug":"27-years-after-the-arrest-of-the-wife-of-the-ex-serviceman","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 साल बाद गिरफ्तार हुआ पत्नी का हत्यारोपी पूर्व फौजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 साल बाद गिरफ्तार हुआ पत्नी का हत्यारोपी पूर्व फौजी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पकड़ा गया हत्यारोपी पुलिस टीम के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 वर्षों से फरार चल रहे पत्नी के हत्यारोपी पूर्व फौजी को पुलिस ने कोल्हापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि यशवंत राजाराम गणेशाचार्य निवासी कठोरी थाना गोकुल शिरगांव जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र सेना की कुमाऊं एस्कॉट में धारचूला में तैनात था। वर्ष 1991 में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारचूला थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सेना ने आरोपी यशवंत को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। न्यायालय में केस एवं अपील के दौरान यशवंत फरार हो गया। इस पर न्यायालय ने आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। आरोपी पर 2500 रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
सीओ शेखर चंद्र सुयाल और विमल कुमार आचार्य के निर्देशन में फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में धारचूला के एसओ प्रताप सिंह नेगी, एसआई हेम तिवारी, हरजीत सिंह, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, बलवंत वल्दिया, अरविंद कुमार, राजकुमार, राजेंद्र ओली की टीम ने बाहरी राज्यों के संभावित स्थानों के साथ ही उसके मूल निवास महाराष्ट्र में भी कई बार दबिशें दी गई।
विज्ञापन
आखिरकार हत्यारोपी को कोल्हापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि महाराष्ट्र न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को पिथौरागढ़ लाया गया। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने 2500 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।