{"_id":"5b9013fe867a557ec31fa2cd","slug":"201536168958-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगने से सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में आग लगने से सामान जला
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील के नाली गांव में एक दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जल गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन में 1 बजे 30 मिनट पर जीवन सिंह पुत्र बची सिंह की परचून और डीजे की दुकान में आग लग गई। घटना के समय दुकान बंद थी। दुकानदार अपने घर नाली गांव गया हुआ था। पड़ोसी दीपा देवी ने दुकानदार को आग लगने की सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने दुकान का दरवाजा तोड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित दुकानदार ने बुधवार को तहसील कार्यालय को आग लगने से हुए नुकसान सूचना दी है। नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। दुकानदार ने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये का सामान जल गया है।