{"_id":"5c33886ebdec2256f321a9bb","slug":"191546881134-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के डडेलधूरा में लगी भीषण आग से नौ दुकानें स्वाहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल के डडेलधूरा में लगी भीषण आग से नौ दुकानें स्वाहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के बैतड़ी से लगे डडेलधूरा में हुए अग्निकांड में नौ दुकानें जल गई। आग से लाखों की क्षति होने का अनुमान है। आग लगाने वाले एक व्यक्ति को नेपाल प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिला प्रहरी कार्यालय डडेलधूरा से मिली जानकारी के अनुसार यहां के मुख्य बाजार अमरगढ़ि नगरपालिका पांच के बागबाजार में रविवार रात 12.30 पर भीषण आग लग गई। आग लगने के दो घंटे पश्चात अमरगढ़ि नगरपालिका से दमकल, नेपाल प्रहरी, सेना और सशस्त्र प्रहरी पहुंची। तब तक आग से नौ दुकानें पूरी तरह जल गई थी।
यहां के बाजार में पिछले दो सप्ताह में चार बार आग लग चुकी है। पिछले सप्ताह लगी आग से तीन दुकानों का 87 लाख का सामान जल गया था। डडेलधूरा के डीएसपी डंबर बहादुर केसी ने बताया आग लगाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने आग लगाने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।