{"_id":"5ad632dc4f1c1b6d098b5001","slug":"181523987164-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और उपप्रधान पक्ष में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान और उपप्रधान पक्ष में मारपीट, चार घायल
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पुनेड़ी महर में प्रधान और उपप्रधान पक्ष में रंजिश के चलते मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। दो घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस मामले मेें दोनों पक्षों ने पुलिस को एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर की है।
गांव में प्रधान माया देवी और उपप्रधान भागीरथी के परिवार के बीच रंजिश चल रही है। सोमवार दोपहर तीन बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इनके बीच दरांती, लाठी, डंडों भी चलेे, जिसमें चार लोग घायल हो गए। उपप्रधान भागीरथी देवी (40) और प्रधान माया देवी की सास हरप्रिया (65) को अस्पताल भर्ती किया गया है।
दोनों के सिर और शरीर में चोट आई है, जबकि उपप्रधान के पति प्रकाश राम और प्रधान माया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उपप्रधान ने की थी प्रधान की शिकायत
हाल ही में उपप्रधान ने प्रधान की शिकायत प्रशासन से की थी। प्रधान पर गांव से बाहर रहने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था। उपप्रधान ने प्रधान की गैरमौजूदगी में चेक जारी होने का मामला उठाया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी तेज हो गई थी। इसी विवाद के बाद भड़के पक्ष एक दूसरे के सामने आए और हमलावर हो गए। कोतवाल ने बताया कि सभी पहलुओें की जांच कराई जा रही है।